{"_id":"0f14928f25ece54a7ffa13f890f01396","slug":"compost-has-shops-raided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर हुई छापेमारी, 33 नमूने लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद की दुकानों पर हुई छापेमारी, 33 नमूने लिए
पीलीभीत।
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारियों ने
विज्ञापन
गुरुवार को जिले भर में खाद और कृषि रसायनों की दुकानों पर छापेमारी की।
सभी पांच ब्लाकों में हुई जांच में खाद और पेस्टीसाइड के 33 नमूने लिए गए।
जिले में भर खाद व कीट रसायन की दुकानों की जांच के लिए कृषि अधिकारियों की अलग अलग टीमें बनाई गईं थी। इसमें उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने ललौरीखेड़ा और अमरिया ब्लाक, भूमि संरक्षण अधिकारी भीमसेन ने पूरनपुर और कृषि रक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक में चेकिंग की।
जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टाक, मूल्य नोटिस बोर्ड, रिकार्ड, खाद की उपलब्धता व बिक्री की स्थिति देखी। साथ ही नमूने लिए। उपनिदेशक ने ललौरीखेड़ा व अमरिया ब्लाक से कुल 13 नमूने लिए। इसमें नौ खाद के और चार पेस्टीसाइड के थे। इसी प्रकार कृषि रक्षा अधिकारी ने मरौरी व बरखेड़ा से 11 नमूने लिए। इसमें 10 खाद और एक पेस्टीसाइड का था।
वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी ने पूरनपुर ब्लाक से कुल 10 नमूने लिए। सुबह 11 बजे के बाद से अचानक हुई इस छापेमारी से खाद व कीट रसायन विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई व्यापारी दुकान बंद कर चले गए। उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। निरीक्षण के समय जो दुकान बंद मिली उन्हें नोटिस देकर जवाब मांग जाएगा और जवाब के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरनपुर। भूमि सरंक्षण अधिकारी ने नगर सहित क्षेत्र की आधा दर्जन खाद की दुकानों पर छापेमारी कर खाद आदि की नौ नमूने लिए। छापा मार कार्रवाई से खाद माफियाओं मेें हड़कंप मचा रहा।
--