फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Commotion of people against animal trafficking, stones

पशु तस्करी के खिलाफ लोगों का हंगामा, पथराव

Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Commotion of people against animal trafficking, stones
पशु तस्करी के खिलाफ लोगों का हंगामा, पथराव
गोवंशीय पशुओं और उनकी तस्करी करने वालों के पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने पुलिस ने खिलाफ जमकर हंगामा किया और वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव में एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। माहौल गर्माता देख मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर लोग शांत हुए। एक मिनी ट्रक चालक ने पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर ने पूरनपुर की ओर से गोवंशीय पशु लदे कंटेनर और ट्रक पीलीभीत की ओर आने की सूचना दी। उनके निर्देश पर सुनगढ़ी थाने के एसएसआई चंद्र प्रकाश शुक्ला, आसाम चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ आसाम चौराहा पर घेराबंदी में जुट गए। तभी पूरनपुर की ओर से आए कंटेनरों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ाकर पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाने बाद तस्करों का पीछा किया। भागने के चक्कर में आगे वाला ट्रक बरेली रोड पर विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। भागते समय तस्करों ने पुलिस पर दो फायर किए गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो तस्कर रामपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घेरमैदान निवासी फजान पुत्र बाबू और शाहजहांपुर के कांठ क्षेत्र के कुंवर रावतपुर निवासी नुसरत उर्फ बबुआ पुत्र शराफी को दबोच लिया। इनके पास दो तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रोन्नत नौबत सिंह को चोटें भी आईं। पकड़े गए दो कंटेनर व एक ट्रक में 166 पशु बरामद हुए, जिनमें नौ मृत पाए गए। जीवित पशुओं को देवीपुरा गोशाला भेज दिया गया। गोवंशीय पशु और तस्करों के पकड़े जाने पर पता लगने पर आसपास के लोग इकट्ठे होकर आसाम चौकी पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा कर रहे लोग पशु तस्करी रोकने की मांग कर रहे थे। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें उधर से गुजर रहे बरेली कस्बा सेंथल निवासी जमाल के मिनी ट्रक के शीशे टूट गए। माहौल बिगड़ता देखकर कोतवाली व गजरौला थाने का पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बमुश्किल लोगों को शांत किया। भीड़ के चले जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। बाद में मिनी ट्रक स्वामी जमाल की ओर से पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

जहानाबाद में पशु पकड़े, तस्कर फरार
जहानाबाद पुलिस ने पशुओं से लदा दस टायरा ट्रक पकड़ लिया। हालांकि तस्कर पुलिस के सामने भागने में सफल रहे। पकड़े गए ट्रक में 27 गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिनमें दो मृत मिले। जीवित पशु देवीपुरा गोशाला भेज दिए गए है।
विज्ञापन

 
रामपुर ले जाए जा रहे थे गोवंशीय पशु 
सुनगढ़ी पुलिस ने बताया कि गोवंशीय पशुओं से लदे वाहन सीतापुर से लाए गए थे, जो रामपुर ले जाए जा रहे थे। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ के दौरान खुद को कैरियर बता, जिन्हें एक चक्कर लगाने के 15 हजार रुपये मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों से फरार व कारोबार में लिप्त मुख्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद पशुओं को गोशाला भेजा गया है। तस्करों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। 
अनुराग दर्शन, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed