{"_id":"5710f7724f1c1b6a074a6ac0","slug":"common-to-teens-on-break-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने पर किशोर को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम तोड़ने पर किशोर को जमकर पीटा
ब्यूरो न्यूरिया।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विरोध करने पहुंचे पिता को भी पीटकर किया घायल
- पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बाग में आम तोड़ने से नाराज बाग मालिक और उसके पुत्रों ने मोहल्ला मोहम्मद यार खां निवासी फरियाद के 12 वर्षीय पुत्र एजाज की पिटाई कर दी। फरियाद जब शिकायत करने गया तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मोहल्ला मोहम्मद यार खां निवासी फरियाद ने बताया कि उनके मोहल्ले के ही अनवर शाह का आम का बाग है। शुक्रवार को पुत्र एजाज ने एक आम तोड़ लिया था। इससे नाराज अनवरशाह के पुत्रों ने उसके पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। पुत्र रोते हुए घर पहुंचा और उसने पिटाई किए जाने की जानकारी दी। जिस पर वह पुत्र को साथ लेकर बाग पहुंचे और विरोध जताया। इस पर अनवर शाह ने अपने पुत्र बड़े लल्ला, छोटे लल्ला, हशमत अली के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि घायल फरियाद की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल पिता-पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।