{"_id":"5ead28c38873d3a290c15fd855898f1b","slug":"coloniser-and-sp-leader-seven-including-the-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर और सपा नेता सहित सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलोनाइजर और सपा नेता सहित सात पर रिपोर्ट
plibhit
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजूल की जमीन कब्जाने, उसकी बिक्री करने एवं अवैध रूप से निर्माण करने के मामले में केजीएन-2 के कॉलोनाइजर और एक सपा नेता सहित सात लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर लेखपाल की ओर से सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
केजीएन-2 कॉलोनी में जांच के बाद निकली करोड़ों की नजूल जमीन में प्रशासन की कार्रवाई बढ़ती जा रही है। कई दिन चली नापजोख और सरकारी जमीन से हटाए गए कब्जे के बाद अब प्रशासन ने कब्जेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने नजूल की जमीन में काबिज लोगों, उसकी बिक्री करने वालों आदि को चिन्हित किया है। इसमें कॉलोनाइजर सहित सात लोगों के नाम प्रकाश में आए गए हैं। जिसमें एक सपा नेता भी शामिल है। नाम प्रकाश के आने के बाद सदर लेखपाल मदन लाल की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसमें कॉलोनाइजर नफीस अहमद अंसारी, सपा नेता गोपाल कुमार उर्फ गोपी बाबू, हरेंद्रवीर सिंह, रविंद्र सिंह, सतेंद्र कौर, नबी अहमद व एजाज खां पर नजूल की जमीन कब्जाने, उस पर सड़क बनाने, सरकारी जमीन की अवैध रूप से बिक्री करने व कब्जा कर निर्माण करने के आरोप लगाए गए हैं। लेखपाल की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी संपत्ति को खुर्दबुर्द करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
और नाम भी हो सकते हैं शामिल
सरकारी जमीन पर कब्जा, उसकी बिक्री और निर्माण के मामले में अभी कुछ और नाम बढ़ने की संभावना है। राजस्व टीम की मानें तो जांच अभी चल रही है। गाटा संख्या के मिलान के बाद नाम सामने आने पर उनके नाम भी मुकदमे में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केजीएन-2 एवं इससे सटी अविकसित कॉलोनी की जांच में निकली नजूल की जमीन के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी जांच चल रही है, जो भी नाम प्रकाश में आएंगे उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।
जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट