फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chori in rikshaw onwer's home

रिक्शा चालक के घर चोरों ने किया हाथ साफ

Sat, 24 Jan 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
chori in rikshaw onwer's home
 गांव चिड़ैयादाह निवासी रिक्शा चालक ईद मोहम्मद के बंद मकान का ताला
विज्ञापन
तोड़कर चोर रिक्शा नगदी समेत 20 साल में बनाई गई गृहस्थी का करीब 50 हजार का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव चिडै़यादाह निवासी ईद अहमद ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। ढाई माह पूर्व परिवार समेत गुजरात चला गया और पालनपुर धनेरा थावर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घर पर ताला पड़ा था। बुधवार की सुबह पड़ोसी ने मकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर वह गुरुवार की देर शाम घर पहुंचे तो देखा कि मेनगेट व कमरे में पड़े दोनों ताले टूटे थे। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर घर में खड़ा उसका रिक्शा, पीतल के बर्तन सिलाई मशीन, टीवी, पंखा, कपड़ा समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रिक्शा चालक ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि  मामले की जांच की जा रही है।


... अब क्या करूं दहेज को रखा सामान भी ले गए
रिक्शा चालक ईद मोहम्मद ने बताया कि उसके  तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। वह इस साल बड़ी पुत्री का निकाह करना चाहते थे। कई साल से दहेज देने के  लिए सामान खरीद कर रखा था। जिसे भी चोर चुरा ले गए। अब वह कैसे इस साल अपनी बिटिया के हाथ पीले कर पाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed