{"_id":"2bd6259e3a3cbec07b8bab71114b1f4c","slug":"chori-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल
बिलसंडा/पीलीभीत।
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव गुलड़िया में एक
विज्ञापन
ग्रामीण के मकान की छत पर पड़े खपरैल को हटाकर अंदर दाखिल हुए चोरों ने 15
हजार रुपये आभूषण समेत करीब एक लाख का सामान चुरा लिया। इसके अलावा
बीसलपुर मार्ग स्थित एक कबाड़ी के मकान से चोरों ने दिन दहाड़े 25 हजार
रुपये और आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया। दोनों घटनाओं की
तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गांव गुलड़िया निवासी लाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार की रात भी बच्चों के साथ मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सो रहा था। रात में चोर मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की छत पर पड़े खपरैल को हटाकर अंदर दाखिल हो गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। गृहस्वामी का कहना है कि चोरों ने कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़ दिया और उसमें से 15 हजार रुपये, दो जोड़ी झाले, कुंडल, पायल, कीमती बर्तन और और वस्त्र चुरा ले गए। घर में रखे छोटे बाक्स भी घर से निकाल ले गए तथा उसे गांव के बाहर एक खेत में ले जाकर खोल उसमें रखे रखे कीमती सामान चुरा बाक्स वहीं फेंक गए।
घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठा और कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। अंदर से कुंडी बंद होने पर वह मकान के पिछवाड़े गया तो घटना का पता चला। गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
उधर बीसलपुर मार्ग स्थित खदनियां बाबा देवस्थल के समीप रहने वाले कबाड़ी भाईलाल का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को बीसलपुर में रहने वाले एक रिश्तेदार के बेटे की गाजियाबाद गई बारात में गए हुए थे। घर पर पत्नी और बच्चे थे।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बच्चे मकान से कुछ दूरी पर खेलने चले गए पत्नी मकान के पिछवाड़े खाली पड़े मैदान पर मसूर साफ कर रही थीं कि इसी बीच चोर मकान के अंदर दाखिल हो गए और कमरे की दीवार में बनी अलमारी का कुंडा तोड़कर उसमें रखी पच्चीस हजार रूपयों की नकदी और करीब सवा लाख रुपयों की कीतम के आभूषण से भरा बैग को चुरा ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
---