फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chori

दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
न्यूरिया।
न्यूरिया। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
chori
 शनिवार की रात चोरों ने नवागत एसओ को चुनौती देते हुए बिथरा चौराहे पर स्थित गांव संडा निवासी प्रेमनरायन राजपूत की परचून की दुकान का ताला तोड़ दिया और 34 हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

गांव संडा निवासी प्रेमनरायण राजपूत की टनकपुर हाइवे के बिथरा चौराहा पर परचून की दुकान है। वह थोक का व्यापार करते हैं। दुकान स्वामी ने बताया कि शनिवार की शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह चौराहा के अन्य दुकानदारों ने चैनल व शटर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। सूचना पर जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि चार ताले टूटे पड़े थे। शटर उठा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर गोलक में रखी 30 हजार की रेजगारी व चार हजार की नगदी, सिगरेट, साबुन, तेल, बादाम, इलायची समेत करीब एक डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। खाली गोलक घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक गेंहू के खेत में बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


फिंगर एक्सपर्ट भी नहीं बुलाए
डीजीपी का सख्त निर्देश है कि चोरी, हत्या लूट जैसी गंभीर अपराधिक घटना होने पर पुलिस फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटवाएगी। भीड़भाड़ लगने से घटना स्थल से सबूत नष्ट न हों। इसके लिए येलो टेप लगाया जाएगा। ताकि लोग घटना स्थल पर प्रवेश न कर सकें। इसके बाद भी न्यूरिया पुलिस ने फील्ड यूनिट नहीं बुलाई और न ही येलो टेप लगाकर घटना स्थल को सुरक्षित रखने की जरूरत समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं का खुलासा न होने से व्यापारियों में रोष
साल भर में बिथरा चौराहा पर स्थित एक फोटो स्टूडियो समेत आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनमें से किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। जिससे व्यापारियों में रोष है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशन कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस के गश्त न करने और पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा न होने के कारण चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा की चार रोज में यदि पुलिस घटना का खुलासा नहीं करती तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।


पिकेट होती तो टल सकती थी वारदात
टनकपुर हाइवे होने के कारण बिथरा चौराहा पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है। बताया जाता है कि घटना के समय पिकेट चौराहे पर मौजूद नहीं थी, जिस दुकान में चोरी हुई। वह दुकान पिकेट से महज 20 मीटर दूर थी। अगर पुलिस चौराहे पर मौजूद होती तो शायद चोर घटना को अंजाम नहीं दे पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed