फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chen accused of theft Old railroad passenger Dhuna

चेन की चोरी के आरोप में  महिला रेल यात्री को धुना

Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो पूरनपुर।
ब्यूरो पूरनपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chen accused of theft Old railroad passenger Dhuna
- फोटो : demo

विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हुई घटना
- पूछताछ के बाद जीआरपी ने महिला को छोड़ा

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय चेन की चोरी का आरोप लगाते हुए मोहल्ला हबीबगंज निवासी एक महिला रेल यात्री की अन्य यात्रियों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला यात्री की पिटाई पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। पिटाई कर रहे लोगों ने महिला को जीआरपी को सौंप दिया।

घटना बृहस्पतिवार अपरान्ह रेलवे स्टेशन की है। पीलीभीत से ऐशबाग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में खासी भीड़ थी। ट्रेन रुकते ही सीट के लिए ट्रेन की बोगियों में चढ़ने वाले यात्रियों में होड़ मच गई। इस दौरान एक महिला यात्री की गले से सोने की चेन गिर गई। महिला के साथ अन्य यात्रियों ने पीछे से चढ़ रही मोहल्ला हबीबगंज निवासी एक महिला पर चेन की चोरी का आरोप लगाते हुए उसे ट्रेन पर चढ़ते समय खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गिरने से महिला घायल हो गई। महिला यात्री की पिटाई पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान चेन नीचे गिरी मिल गई। बाद में यात्रियों ने महिला को जीआरपी को सौंप दिया। आरोपी महिला ने चेन चोरी के आरोप को गलत बताते हुए बताया कि वह गुरुवार को गांव गहलुइया में एक मजार पर लगने वाले मेले में जा रही थी। बेवजह उसकी पिटाई कर दी गई। जीआरपी ने पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की पिटाई रेलवे स्टेशन पर चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed