{"_id":"d9977cdd9057efbf17f206eb6d02ddce","slug":"chc-s-watchman-doctor-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के चौकीदार ने चिकित्सक को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी के चौकीदार ने चिकित्सक को धमकाया
Purnpur
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में विवाद पर नशे में धुत्त चौकीदार गाली-गलौज कर चिकित्सक पर हमलावर हो गया। चिकित्सक को जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने चिकित्सक की ओर से चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा गांव भगवंतापुर में विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
सीएचसी के डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी का चौकीदार जमुना प्रसाद नशे मेें उनके आवास में घुस आया। विरोध पर चौकीदार गाली-गलौज कर हमलावर हो गया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने डॉ. अभिनव पांडेय की ओर से चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव भगवंतापुर मेें विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष का राजेश्वर और उसकी पत्नी जबकि दूसरे पक्ष का कंधई लाल घायल हुआ। पुलिस ने राजेश्वर की ओर से गांव निवासी कंधई लाल और कंधई लाल की ओर से राजेश्वर, कामता और अशोक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन