फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   central Minister of gajraula police complaint

केन्द्रीय मंत्री से की गजरौला पुलिस की शिकायत

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
मानसिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई को लेकर टालमटोल करने के आरोप में घिरी गजरौला पुलिस की शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से की गई है। इसमें रामलीला कमेटी बिठौराकला के लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। गजरौला थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी रामसहाय ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को दिए गए पत्र में बताया कि उसका पुत्र मानसिंह 28 अक्तूबर की शाम रामलीला मेला देखने के लिए बिठौराकलां गांव गया था। दूसरे दिन भी वापस न आने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी थी। तीसरे दिन एक दिसंबर को मान सिंह का शव मुड़ैलाकलां गांव में श्यामाचरन के खेत में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डेढ़ महीने का समय बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहंी जुटा सकी है। इधर पिता ने रामलीला कमेटी बिठौराकलां के सदस्यों पर मारपीट कर बेटे की जान लेने का आरोप लगाया है। कहा है कि कमेटी के सदस्यों द्वारा मान सिंह की पिटाई करने की जानकारी उनको हुई है। गजरौला पुलिस को भी बताया गया, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पीड़ित ने केंद्रीय मंत्री से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed