फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Caught by the dead body

शव रखकर लगाया जाम, पुलिस से भिड़े 

Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलसंडा/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Caught by the dead body
जाम - फोटो : अमर उजाला
पंचनामे में तहसीलदार के हस्ताक्षर न होने पर गुस्साए परिवार वाले
विज्ञापन

सोमवार को बिलसंडा के करेली गांव में फंदे पर मिला था गर्भवती का शव 

पंचायतनामा पर तहसीलदार के हस्ताक्षर न होने के कारण गर्भवती करेली निवासी नीरज के शव का पोस्टमार्टम होने में देरी को लेकर मंगलवार को परिवार वाले भड़क गए। पूर्वाह्न में लगभग 12 बजे शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस से कहासुनी और झड़प भी हुई। बाद में तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के बाद मामला किसी तरह शांत कराया जा सका। 
बिलसंडा क्षेत्र के गांव करेली निवासी गर्भवती नीरज का शव सोमवार को ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। विवाहिता के पिता नक्षत्रपाल की ओर से पुलिस ने पति शेखर, ससुर गुड्डू, सास गीता सिंह, ननद मोनी, सुआ, बहनोई बबलू, संजय और सुधीश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरे दिन मंगलवार को गर्भवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन पंचनामा पर तहसीलदार के हस्ताक्षर न होने के कारण मामला अटक गया। उधर परिवार वाले काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोशित हो गए। शव को एंबुलेंस में रखकर बिलसंडा कस्बे में लगभग 11 बजे जाम लगाने की तैयारी करने लगे। इसकी भनक लगने पर मौके पर पहुंचे एसओ सीपी शुक्ला ने बमरौली पेट्रोल पंप पर परिवार वालों को रोककर बात की और तहसीलदार के जल्द आने का आश्वासन दिया। इसको लेकर परिवार वाले मान गए, लेकिन दिए गए समय के बाद भी तहसीलदार के न पहुंचने पर गुस्सा बढ़ गया। शव रखी एंबुलेंस लेकर बबूरा तिराहा पर 12 बजे प्रदर्शन शुरू कर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस वालों से तीखी कहासुनी और हल्की झड़प भी हुई। मामला बिगड़ता देख मौके पर तहसीलदार विवेक मिश्रा पहुंचे। तहसीलदार के पंचनामा पर हस्ताक्षर करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ही परिवार वालों का गुस्सा शांत हुआ। दस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


तहसीलदार बरखेड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता के शव का पंचनामा भरने गए हुए थे। इसी कारण उनको बिलसंडा आने में देरी हो गई थी। परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद बातचीत कर शांत करा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी शुक्ला, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed