{"_id":"5915c12e4f1c1b7a0485276b","slug":"cash-jewelery-recovered-on-accused-s-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की निशानदेही पर नकदी, जेवर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी की निशानदेही पर नकदी, जेवर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 12 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुआ था मुख्य आरोपी
बाइक एजेंसी स्वामी के घर हुई लूटपाट का मामला
बाइक एजेंसी स्वामी राजेश गुप्ता के घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोपी की निशानदेही पर लूट के 11,220 रुपये, आर्टीफिशियल जेवरात बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में हाजिर किया। जहां से उसको फिर जेल भेज दिया है।
बिजली का बिल देखने के बहाने दो सशस्त्र बदमाशों ने 21 अप्रैल को मोहल्ला चौक निवासी बाइक एजेंसी स्वामी राजेश गुप्ता के घर में उनकी गैर मौजूदगी में घुसकर उसकी पत्नी रीना गुप्ता, महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने रीना के सिर पर हथौड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया था। बदमाश उसके घर से 1.40 लाख रुपये की नगदी और आर्टीफिशियल जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस ने मार्केट में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया। 23 अप्रैल को गांव सिरसा के एक घर मेें छापा मारकर साजिशकर्ता गांव सिरसा निवासी बनवारी लाल और उसकी पत्नी राजरानी और बाइक एजेंसी के मिस्त्री मोहल्ला चौक निवासी भूरा को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया। इसके बाद पुलिस ने साजिश के आरोप पर 25 अप्रैल को राजकुमार की मां कलावती, भाई सर्वेश, वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकी। राजकुमार पुलिस को चकमा देकर एक मई को कोर्ट में सरेंडर कर गया। एसएसआई एमएस विष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी राजकुमार को कोर्ट से नौ घंटे के पुलिस अभिरक्षा मेें लेकर लूट के 11,220 रुपये और आर्टीफिशियल जेवरात गांव टांडा छत्रपति में नहर कोठी जंगल में वृक्षों की जड़ों के नीचे से बरामद किए गए है।