फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court news

Baghpat News: दो दोस्तों के हत्यारोपी साधु के गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
court news
रटौल। सिंगौली तगा गांव के अंकित व उसके दोस्त इसरार की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी साधु नरेशनाथ के न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। जल्द ही आरोपी साधु पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा सकता है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सिंगौली तगा गांव निवासी दिव्यांग अंकित प्रजापति और उसके दोस्त इसरार को 25 जुलाई को साधु नरेशनाथ निवासी कुंडेश्वरी जिला ऊधमसिंह नगर ने अपने दो शिष्यों के साथ मिलकर जहर के इंजेक्शन लगाने के बाद लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर जिंदा दफन कर दिया था। 13 अगस्त की रात पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा को गिरफ्तार कर मंदिर परिसर से अंकित और इसरार के शव बरामद किए थे। पुलिस ने दूसरे हत्यारोपी कृष्णा निवासी धुम्मा भुलंदी जिला जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया था। दोहरे हत्याकांड में वांछित साधु नरेशनाथ पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को शक है कि आरोपी साधु नेपाल भाग गया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपी साधु की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। उसके गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed