फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Careless five policemen suspended

लापरवाह पांच पुलिस कर्मी निलंबित

Tue, 13 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 13 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
 जिला जेल के बंदी मुर्तलीब के पुलिस हिरासत से भागने के मामले में लापरवाह पांचों पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। मेरठ में पांचों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, एसपी सभाराज ने बंदी के साथ गए दरोगा समेत पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। हत्या, लूट, चोरी मारपीट आदि संगीन धाराओं के मुकदमों में संलिप्त जिला कारागार में बंद मुजफ्फरनगर के जाटान इलाके के गांव पुरकाजी निवासी मुर्तलीब पुत्र शराफत को पेशी पर ले जाया गया था। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुरेश चौहान, एचसीपी नरेश सिंह, कांस्टेबल श्रीकांत, विपुल कुमार व मनिंदर देशवाल बंदी को लेकर गए थे। सोमवार शाम को मुजफफर नगर में पेशी कराने के बाद उसे बुलंदशहर जेल ले जाया जा रहा था। इस बीच बंदी मुर्तलीब पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों ने जिला स्तर के अधिकारियों को नहीं दी थी। मेरठ पुलिस ने फरार बंदी और पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। इधर, इस मामले में लापरवाही संज्ञान में आने पर पीलीभीत एसपी ने सख्ती की है। एसपी सभाराज ने बताया कि पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रतिसार निरीक्षक को भी बंदी ड्यूटी पर भेजने से पहले पुलिस कर्मियों को सही ढंग से ब्रीफ करने के निर्देश दिए गए है। मेरठ के एसएसपी से प्रकरण की जानकारी को लगातार संपर्क जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed