फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car crashed into the tree , the woman's death

पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

Mon, 30 Nov 2015 11:32 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 30 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into the tree , the woman's death
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर चालक को झपकी लग गई। इससे अनियंत्रित हुई कार
विज्ञापन
शारदा मुख्य नहर के किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के गांव पछेड़ा निवासी 65 वर्षीय गोदावरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चला रहे बेटे दीवान सिंह घायल हो गए।
कार में सवार पुत्रवधू और पोता बाल-बाल बच गए। घायल चालक को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।

पिथौरागढ़ के गांव पछेड़ी निवासी दीवान सिंह ने बताया कि उनकी मां की किडनी में परेशानी थी। वह मां को दिखाने पीजीआई लखनऊ ले जा रहे थे।

सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह पत्नी मायादेवी, पुत्र पांच वर्षीय हरीश के साथ मां को कार से लेकर लखनऊ जा रहे थे। उत्तराखंड की सीमा से 100 मीटर आगे यूपी सीमा पर अचानक उन्हें झपकी आ गई।

इससे कार अनियंत्रित होकर शारदा मुख्य नहर की ओर जाने लगी। नहर में कार जाने से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अगली सीट पर बैठी मां गोदावरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने घायल दिनेश को माधोटांडा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम व किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई से इंकार किया है। इसलिए पंचनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया।
सिडकुल में अमरिया की महिला की कुचलकर मौत
अमरिया। कसबा निवासी वीरपाल ने बताया कि उनकी पत्नी जशोदा देवी उत्तराखंड के सिडकुल स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी हैं। वह परिवार समेत वहीं रहता है। सिडकुल से रविवार की शाम वह घर आ गए थे।

सोमवार को पत्नी जशोदा देवी तीन बच्चों के साथ वोट डालने के लिए घर आ रहीं थी। सिडकुल से टेंपों में सवार होकर सितारगंज आते समय टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इससे पीछे बैठी पत्नी तीन वर्षीय पुत्री चांदनी समेत सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही डीसीएम ने पत्नी को कुचल दिया।

 इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर रवाना हो गए हैं। सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed