फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Burglars store with cash Goods made of 70 thousand

चोरों ने दुकान से नगदी समेत  उड़ाया 70 हजार का माल

Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Burglars store with cash Goods made of 70 thousand
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
मकान के बाहरी हिस्से में बनी किराने की दुकान को बनाया निशाना
विज्ञापन

 मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी उदित गुप्ता की किराने की दुकान से चोर बीती रात लगभग 70 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी उदित गुप्ता ने बताया कि मकान के बाहरी हिस्से में ही उनकी किराने की दुकान है। शुक्रवार की रात किसी समय चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान की तिजोरी में रखी 17 हजार की नगदी, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, रिचार्ज कूपन, देशी घी का एक पीपा, काफी रेजगारी, सिगरेट का एक बंडल, पान मसाला और गुटका समेत लगभग 70 हजार रुपये कीमत का सामान चुरा लिया। शनिवार को सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। उदित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि उदित की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
चोरों ने बीमा निगम कार्यालय का ताला तोड़ा
बीसलपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय सेटेलाइट कार्यालय के मेन गेट का ताला बीती रात चोरों ने तोड़ दिया लेकिन चोर कुछ ले नही जा पाए। 
शाखा प्रबंधक कृष्णानंद टमटा ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने उनके कार्यालय के मेन गेट केचैनल का ताला तोड़ दिया। उसके बाद चोरों ने शटर के ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तोड़ नहीं पाए। शनिवार को वह जब वह कार्यालय आए तब उन्हें चैनल का ताला टूटा हुआ मिला और अन्य ताले सुरक्षित मिले। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में ताला तोड़ने वाले चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed