फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brothers sticks to murder in split dispute

बंटवारे के विवाद में भाई की लाठी मारकर हत्या

Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
Brothers sticks to murder in split dispute
राोती ‌िबबिलख्‍ाती म‌िहहिलाएं
 बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में नयरानपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र जयंती प्रसाद की लाठी मारकर उसके बड़े भाई पातीराम ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।       
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार का पिछले काफी समय से अपने बड़े भाई पातीराम से मकान, जमीन और ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे दिनेश कुमार बरेली से काम निपटाकर घर पहुंचा। यहां मेनगेट पर अपने बड़े भाई पातीराम से बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में सगे भाईयों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद आरोप है कि पातीराम ने लाठी से वार कर दिया। लाठी सिर में लगने से दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने पहुंची मृतक की सास राजवती से भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एसएचओ राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुड्डी देवी से मिली तहरीर पर बड़े भाई पातीराम पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।       
विज्ञापन

   
खेती के साथ ही गाड़ी चलाता था दिनेश       
मृतक दिनेश कुमार खेती करता था। इसके अलावा उसने एक बोलेरो ले रखी थी, जिसको वह बुकिंग पर खुद चलाता था। शनिवार को अपनी कार घर में खड़ी कर वह गांव के एक युवक के साथ बरेली गया था। जहां से देर शाम वापस लौटा। उसके एक छह साल की बेटी शालू है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed