फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother killed in crash Brother seriously injured

हादसे में साले की मौत बहनोई गंभीर घायल

Mon, 23 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Brother killed in crash Brother seriously injured
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार पंद्रह वर्षीय साले की मौत और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने शाहजहांपुर हाइवे पर जाम लगा दिया है। पुलिस के शव मौके से हटाने से भी लोग नाराज दिखाई दिए। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी शांत न होने पर पुलिस ने एहतियातन आसपास के थानों का फोर्स बुलाकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव का रहने वाला बबलू (22) पुत्र नन्हेलाल भट्टे पर मजदूरी करता है। सोमवार शाम को वह अपने साले न्यूरिया के गांव मरौरी निवासी पंद्रह वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ख्यालीराम के साथ बाइक से पौटाकलां बाजार गया था। बाइक से घर लौटते वक्त गांव के लिए बाइक मोड़ते ही पीछे से आ रही वैगनार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर, गांव के लोगों के साथ घरवाले मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस के शव हटाने पर नाराजगी जताई। हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया गया। किसी ने वाहन निकालने की कोशिश की तो उसको सख्ती से भगा दिया। बमुश्किल घायल को लेकर अस्पताल आ रही एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। हंगामा बढ़ता देख बरखेड़ा के अलावा सुनगढ़ी, बिलसंडा, समेत कई थानों का फोर्स और क्यूआरटी टीम को मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस अधिकारी भीड़ को शांत कराने में जुटे रहे। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के पीआरओ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों से बातचीत की गई। पहले तो गुस्साई भीड़ नहीं मानी, लेकिन बाद में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया जा सका। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि कार पकड़ी जा चुकी है। मामले में तहरीर ली जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के आश्वासन पर जाम खुलवाया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed