फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brick kiln owner 's son Godkr killed with knives

ईंट भट्टा स्वामी के पुत्र की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 10 Jan 2016 11:00 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 10 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln owner 's son Godkr killed with knives

नगर के मोहल्ला चौक रामलीला मेला मैदान निवासी ईंट भट्टा स्वामी स्वर्गीय आफाक खां के पुत्र बीकाम द्वितीय वर्ष के छात्र 22 वर्षीय अरमान उर्फ हैदर खां की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। उसका शव आसाम हाइवे पर बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के समीप नगर पटरी के नीचे खाई में मिला। उसकी बाइक नहर पटरी पर पड़ी थी। पुलिस ने मृतक छात्र की मां नीलोफर की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है। डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। एसपी जवाहर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

हैदर खां शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से देर से घर लौटने की जानकारी अपनी मां नीलोफर को देकर निकला था। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे तक हैदर के न लौटने पर उसके परिवार वालों ने जब उसका मोबाइल मिलाया तो बंद था। परिवार वालों ने रिश्तेदारों और मित्रों से हैदर की जानकारी की। रात करीब बारह बजे हैदर के फुफेरे भाई मोहल्ला निवासी शमून खां ने कोतवाली पहुंचकर हैदर की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई। हैदर के परिवार वाले इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के साथ रविवार को सुबह चार बजे तक हैदर की तलाश में जुटे रहे। रविवार को सुबह करीब नौ बजे घटना स्थल के समीप दुकानों की चौकीदारी करने वाले नरायनपुर निवासी हरिश्चंद्र ने नहर पटरी पर एक बाइक और खाई में शव पड़ा देखा। हरिश्चंद्र ने इसकी जानकारी नहर पुलिया के समीप पल्ला डालने वाले पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी जाहिद को दी। दोनों ने खून से सना पड़ा शव होने की जानकारी अन्य लोगों को दी। गांव टंडोला निवासी और घटना स्थल के समीप सीड प्लाट के स्वामी कुलवंत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे हैदर के परिवार वालों ने शव की शिनाख्त हैदर के रूप में की। हैदर की बाइक नहर पटरी पर पड़ी थी। बाइक के समीप जमीन में खून पड़ा था। जबकि उसका शव नहर पटरी से नीचे खाई में ऐसे पड़ा था, जैसे घटना के बाद हत्यारों ने उसका शव नीचे फेंका हो। हैदर का शव मिलते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी जवाहर ने सीओ राजेश्वर सिंह, एएसपी सुधीर कुमार के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने हैदर के परिवार वालों से पूछताछ कर कोतवाली पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। डॉग स्कायड और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हैदर की मां नीलोफर की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पेट और चेहरे पर किए गए चाकू से प्रहार
पूरनपुर। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि हैदर के पेट पर दाए ओर और चेहरे पर चाकुओं के वार के कई निशान थे। उसके बाए हाथ की बीच वाली अंगुली में भी कटे का निशान था। ऐसे में लगता है कि बचाव को हाथ आगे करने पर हैदर के हाथ में चाकू लगा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के पास मिले डिस्पोजल ग्लास आदि
बाइक के समीप दो डिस्पोजल ग्लास, शराब की बोतल के ढक्कन की ऊपरी लॉक, चिप्स के दो खाली पाउच, पानी की बोतल भी मिली है। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने घटना से पहले या बाद में मौके पर शराब का भी सेवन किया होगा।

नहीं मिला हैदर का मोबाइल
हैदर के पास डबल सिम का मोबाइल था। शनिवार शाम से बंद आ रहा हैदर का मोबाइल मौके पर नहीं मिला।

चक्कर काटकर रुक गया खोजी कुत्ता
घटना स्थल पर लाए गए खोजी कुत्ते को घटना स्थल, बाइक, मृतक की जाकेट सुंघवाई गई। इसके बाद  खोजी कुत्ता घटना स्थल के समीप बनी दुकानों के पीछे से एक गेहूं के खेत में होता हुआ आसाम हाइवे पर कुछ दूर तक गया। बाद में कुत्ता दूसरे रास्ते से घटना स्थल के समीप पहुंचकर रुक गया।

तीन भाईयों में बड़ा था हैदर
हैदर के पिता आफाक खां की करीब तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं। हैदर अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा यासर 18 साल का और सबसे छोटा 12 वर्षीय अरम है।

नैनीताल में पढ़ता था हैदर
हैदर का एक घर नैनीताल में भी है। वही रहकर पढ़ाई कर रहा था। शेरपुरकलां में ईंट भट्टा और नगर में केबिल डिस का काम होने को लेकर हैदर अधिकतर नगर में ही रहता था और नगर में ही बीकाम की ट्यूशन पढ़ता था।

ट्यूशन में खुश था हैदर
हैदर शनिवार की शाम को करीब छह बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। शिक्षक के अनुसार हैदर सीधा और मिलनसार स्वभाव का था। ट्यूशन में हैदर साथियों से सेट टॉप बाक्स को लेकर बात कर रहा था।

खुलासा को लगाई गई चार टीमें
इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि घटना के खुलासा को उनके अलावा एसएसआई हरीराम त्रिपाठी, नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय, घुंघचाई पुलिस चौकी इंचार्ज आरबी सिंह को भी लगाया गया है।

मां खाना घर लौट कर ही खाउंगा
हैदर जब घर से बाइक लेकर निकला था। तब उसकी मां ने जाने की जानकारी की थी। तब हैदर ने कुछ देर में लौटने की जानकारी देकर खाना घर ही खाऊंगा की जानकारी अपनी मां को दी थी।    


नए लुक में घर निर्माण
कराना चाहता था हैदर
पूरनपुर। हैदर का मोहल्ला चौक में रामलीला मेला मैदान में घर है। हैदर कई दिनों से घर को नए लुक में बनवाना चाहता था। इसको लेकर उसका परिवार दो दिन पहले ही मोहल्ला करीमगंज में शिफ्ट हो गया था। नए लुक के घर का निर्माण कराने को पुराने घर की तुड़वाई हैदर ने दो दिन पहले ही शुरू करा दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed