फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Breaking the theft of 50 thousand houses

मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी

Thu, 07 Jan 2016 11:08 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

गजरौला (पीलीभ्ाीत)। कसबा निवासी अनीस के मकान का ताला तोड़ दिया और घर में रखे 10 हजार रुपये, अनाज, बर्तन समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। नेपाल से घर के लोग जब वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

कसबा निवासी अनीस ने बताया कि वह अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ नेपाल में रहकर एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। घर पर ताला पड़ा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार रुपये, कलर टीवी, साइकिल, बर्तन, पांच क्विंटल धान, तीन क्विंटल गेहूं व चांदी के जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह अनाज लेने के लिए जब घर आए तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान खंगाला पड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर देने का दावा किया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है। एसओ अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में पीलीभीत हैं। उन्होंने घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर थाने पर गई होगी तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed