{"_id":"57d5a01a4f1c1bbb61318da6","slug":"breaking-the-police-cordon-and-escape-animal-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का घेरा तोड़कर भागे पशु तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का घेरा तोड़कर भागे पशु तस्कर
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पूरनपुर रोड पर घेराबंदी की, लेकिन तस्कर पुलिस का घेरा तोड़कर भाग गए। पुलिस के हाथ लगी तस्करों की पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार देर रात सुनगढ़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पूरनपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में तस्करी कर गोवंशीय पशुओं को काटने के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने भारी तामझाम के साथ बैरियर लगाकर तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन तस्कर पुलिस के सामनेे से गाड़ी लेकर निकल भागे। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने अपनी गाड़ी रामलीला रोड की ओर मोड़ दी। गोशाला के पास तस्करों ने पिकअप रोकी और उससे उतरकर आराम से भाग गए। पुलिस ने पिकअप से सात गोवंशीय पशु बरामद किए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि बरामद पशुओं को गोशाला भिजवा दिया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।