{"_id":"d629c7bfe118cd289219b7ae9ea85559","slug":"booty-failed-punks-at-the-doctor-sigh-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में असफल बदमाशों ने डॉक्टर पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में असफल बदमाशों ने डॉक्टर पर झोंका फायर
पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
क्लीनिक में लूटपाट करने के इरादे से घुसे दो बदमाशों ने घटना को अंजाम देने में असफल रहने पर लेखराज चौराहा निवासी डॉ. एनडी गुप्ता पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने से डॉक्टर बाल-बाल बच गए। शोर-शराबा होने पर लुटेरे भाग निकले। पीड़ित डॉक्टर ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि घटना रंजिशन हुई है, लेकिन डॉक्टर ने लुटेरों द्वारा घटना अंजाम देने का दावा किया है। घटना के बाद से डॉक्टर और उनका परिवार दहशत में है।
डॉ. एनडी गुप्ता लेखराज चौराहा पर जिस मकान में अस्थाई रूप से रहते हैं उसी मकान में नीचे उनका क्लीनिक भी है। उनका वल्लभनगर कॉलोनी में निजी मकान निर्माणाधीन है। डॉ. एनडी गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे वह अपनी क्लीनिक बंद कर रहे थे। इसी बीच एक युवक उनके पास आया और बोला कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। दवा मांगने पर उन्होंने युवक को क्लीनिक के अंदर बुला लिया। अंदर पहुंचने पर युवक ने मोबाइल पर किसी से बात की। इसी दौरान एक अन्य युवक कंबल ओढ़कर क्लीनिक के अंदर घुस आया। डॉक्टर कुछ समझ पाते उससे पहले ही कंबल ओढ़कर आए लुटेरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और दोनों लूटपाट की कोशिश करने लगे। डॉक्टर के मुताबिक जब उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया तो लुटेरों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया और भाग निकले। फायर मिस होने से वह बच गए। लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाल देवराज राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस इस घटना को किसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। हालांकि डॉक्टर ने किसी प्रकार की रंजिश होने की बात से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना है कि दोनों लुटेरे लूटपाट के इरादे से ही क्लीनिक में आए थे। यह तो भगवान का शुक्र है कि फायर मिस हो गया, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित डॉक्टर ने दो लुटेरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर कोतवाल का कहना है कि घटना रंजिश से जुड़ी हुई प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।