{"_id":"5755b3494f1c1b613c9c525a","slug":"bolero-three-bovine-animals-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से तीन गोवंशीय पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो से तीन गोवंशीय पशु बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इस दौरान दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सोमवार सुबह रिछा रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने कस्बे की ओर से आ रही सफेद बोलेरो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर बाकरगंज के पास ओवरटेक कर बोलेरो को पकड़ लिया। गाड़ी से तीन प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। मौके से पुलिस ने दो तस्कर क्षेत्र के डांग गांव निवासी अनवार और शाहजहांपुर जिले के निगोही के रहने वाले बुधपाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन