फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   black mail

रुपये नहीं दिए तो नेट पर डाल दी वीडियो क्लीपिंग

Thu, 09 Jul 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 09 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
black mail
पूरनपुर कोतवाली में छात्रा के द्वारा कोतवाली में छेड़छाड़ करने के आरोपी
विज्ञापन
छात्र की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्र के परिवार वाले गुरुवार को सीओ जहॉनाबाद से मिले और प्रशिक्षु दरोगा पर वीडियो क्लीपिंग बनाने और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर उसे नेट पर डालने का आरोप लगाया है। उधर छात्र का छठें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। इससे परिवार वाले परेशान है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी छात्र के पिता एसपी से मिलने आए थे, लेकिन उनके दफ्तर में न होने के कारण वह सीओ जहॉनाबाद से मिले। उन्होंने सीओ को बताया कि उनका इकलौता पुत्र बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। एक लड़की के कहने पर पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में ले लिया था। जबकि उनके बेटे ने कथित छात्रा से कोई छेड़छाड़ नहीं की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे को छुड़ाने गए उनके पारिवारिक मित्र से थाने के प्रशिक्षु दरोगा सिद्वार्थ गोस्वामी ने 50 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर पुलिस ने बेटे को हवालात से बाहर निकलवाया और छात्रा को घर से बुलवाकर उससे पुत्र की पिटाई कराई थी। आरोपी दरोगा ने पिटाई की वीडियो क्लीपिंग बनाई और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दोगे तो क्लीपिंग नेट पर डाल दूंगा।

इसके बाद यह भी धमकी दी कि लड़की पक्ष से समझौता कर लो वरना छात्र का भविष्य चौपट कर दूंगा। दबाव में आकर उन्होंने समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए। समझौते के बाद जब दरोगा ने दोबारा रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया। इस पर दरोगा ने वीडियो क्लीपिंग नेट पर अपलोड कर दी। घटना के दिन से ही उसका बेटा लापता है। रिश्तेदारियों आदि में तलाश की गई, लेकिन पुत्र का कोई पता नहीं लग सका है। उन्होंने कहा कि यदि उसके पुत्र के साथ कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
00
आरोपी छात्र के पिता ने तहरीर दी है। चूंकि मामले की एएसपी पहले से ही जांच कर रहे हैं। जांच में जो सच्चाई होगी सामने आ जाएगी।
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ जहॉनाबाद
कोतवाली में छात्र की पिटाई प्रकरण में आईजी गंभीर
पूरनपुर। छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोपी की कोतवाली में की गई पिटाई, पुलिस द्वारा वीडियो क्लिप बनाकर या बनवाकर वायरल करने, हवालात से निकलवाकर छात्र की पिटाई कराने के मामले को नागरिक सुरक्षा के आईजी अमिताभ ठाकुर ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर उन्होंने एसपी पीलीभीत को पत्र भेजकर मामले को गंभीरता से लेने को कहा है।
आईजी ने दूरभाष पर बताया कि छात्र की पिटाई के प्रकरण में छात्र के पिता ने मोबाइल पर पूरी घटना की जानकारी उनको दी है। कई लोगों से उन्होंने पूछताछ कर मामले की जांच कर बयानों को मोबाइल में टेप किया है। उन्होंने बताया कि हवालात से निकालकर छात्र की पिटाई कराने, पुलिस द्वारा वीडियो क्लिप बनाने या बनवाने और उसको वायरल करने, छात्र को छोड़ने के एवज में पचास हजार रुपये की मांग करने आदि का मामला गंभीर है। तीनों बिंदुओं पर एसपी पीलीभीत को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए गए हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि छात्रा के शोहदे की पिटाई करना तो सराहनीय है, लेकिन हवालात से निकलवाकर किसी की पिटाई कराने आदि का मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की एसपी स्तर से जांच कराने के बाद वह छात्रा को सम्मानित करने पूरनपुर पहुंचेंगे।  
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed