फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Black drug running into the city

शहर में चल रहे नशे का काला कारोबार

Mon, 17 Jul 2017 10:53 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 17 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
शहर में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। यह पुलिस द्वारा पकड़े गई खेप से सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालरोड पर एक घर से स्मैक की 80 पुडिय़ा व 300 इंजेक्शन सहित एक पुरूष व तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल देशपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को टीम के साथ लालरोड स्थित मोहल्ला मदीना शाह में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने यहां से स्मैक की 80 पुडिय़ां और 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए साथ ही एक पुरूष और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल भी पहुंच गए। उन्होंने हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की। इसको लेकर मोहल्ले के कई लोग भी थाने पहुंचे लेकिन हकीकत की जानकारी होने पर लोग वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


एसओजी भी करेगी पूछताछ
कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से बड़े खुलासे की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन व स्मैक मिलने से पुलिस इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है। इसलिए कोतवाली पुलिस के साथ साथ एसओजी टीम को बुलाया गया है। सीओ ने बताया कि एसओजी भी अपने स्तर से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून के कारोबारियों से नहीं जुड़े तार
कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही नाबालिंगो का खून निकालकर शहर के प्रमुख अस्पतालों में सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा था। इस दौरान इसमें कुछ नशेड़ी भी पकड़े गए थे। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है नशे का कारोबार करने वालों के तार खून का अवैध कारोबार करने वालों से भी जुड़े हो सकते हैं। यह भी सभावना व्यक्त की जा रही है पुलिस को यह सफलता खून के अवैध कारोबारियों से पूछताछ के आधार पर ही मिली है।
00000
स्मैक की पुडिय़ा एवं नशीले इंजेक्शन सहित तीन महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
धर्मसिंह मार्छल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed