फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bilsnda of the couple robbed, beaten on protest

बिलसंडा में दंपति से लूट, विरोध पर पीटा

Wed, 03 Aug 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला घस्सूगंज के एक दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने करीब एक लाख की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर उन्हें तमंचे की बटों से पीटा भी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

  कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला घस्सू गंज निवासी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह बाइक से शाहजहांपुर से पत्नी सुषमा देवी के साथ लौट रहे थे। रास्ते में गांव ढकिया और करेली के बीच पुलिया के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने संजीव से एक मोबाइल फोन, सुषमा से एक मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने के दोनों कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने संजीव की तमंचे की बट से पिटाई भी लगाई। संजीव ने उसी समय करेली पुलिस चौकी में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दे दी। तहरीर के अनुसार लूटे गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस उन्हें टरका रही है। इस संबंध में करेली पुलिस चौकी प्रभारी एमएस विष्ट और बिलसंडा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव का कहना है कि उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दंपति से कुंडल, मोबाइल लूटने आदि का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में एसओ को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। घटना का खुलासा जल्द करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीपी सिंह, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed