फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four masked assailants broke the glass of the car, FIR lodged

Gurugram News: नकाबपोश चार हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़े, प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four masked assailants broke the glass of the car, FIR lodged
घर जा रहे युवक को गाड़ी से रास्ता रोककर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-79 स्थित बेस्टेक अल्टुरा सोसाइटी के पास स्कॉर्पियो से घर जा रहे युवक का कार सवारों ने रास्ता रोका और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे भी खींचने की कोशिश की। खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

शिकोहपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो से घर जा रहा था। सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी के पास कार सवार लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर के बाद आरोपियों ने उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद कार से चार लोग लोहे की रॉड लेकर नीचे उतरे। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। चारों ने अचानक उनकी गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसे बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed