फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Biker

बाइक सवार ने उड़ाया महिला का पर्स

Sun, 19 Mar 2017 11:14 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 19 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पॉश कालोनी में रिश्तेदार के घर से लौट रही महिला का पर्स उड़ा लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना मिलने पर पवन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई, जबकि थाना पुलिस घटना से अनभिज्ञ बनी रही।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी साधना बाजपेई पत्नी स्वर्गीय दीपक बाजपेई रविवार को देवर बल्लभ नगर कालोनी निवासी रवि के घर आईं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे महिला घर जाने के लिए पैदल निकली। कालोनी स्थित मंदिर के कुछ आगे पहुंचते ही बाइक सवार एक युवक पीछे से आया और झपट्टा मारकर महिला का पर्स उड़ा ले गया। पर्स में मोबाइल फोन और दो हजार रुपये थे। महिला के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पवन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर पीड़ित से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। इधर थाना पुलिस  वारदात से अनभिज्ञता जताती रही। एसएसआई सुनगढ़ी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पर्स लूट की कोई सूचना उनको नहीं दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed