फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Biker dies as truck hits bike

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई घायल 

Fri, 18 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 18 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Biker dies as truck hits bike
rajendra
बीसलपुर रोड पर रूपपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र राजेंद्र कुमार (18) पुत्र रामपाल की मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक व उसका चालक पुलिस के कब्जे में है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।                    
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी रामपाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनका बेटा राजेंद्र  बाइक की सर्विस कराने के लिए पीलीभीत आ रहा था। उसके साथ फुफेरा भाई गजरौला के गांव जमुनिया बंजारा निवासी अरुण कुमार भी था। बीसलपुर रोड पर रुपपुर गांव के पास पहुंचते ही रेत लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व उसके चालक को कब्जे में ले लिया। घायल को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई गनेश प्रसाद व दो बहनें रामबेटी व सीमा हैं। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी वह बाइक की सर्विस कराने के लिए पीलीभीत आया था, लेकिन एजेंसी पर लंबी लाइन होने के कारण लौट गया था। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी मुहम्मद कासिम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी ट्रक चालक बरखेड़ा के प्रतापडांडी गांव का रहने वाला राजेंद्र पुत्र श्रीराम है। परिजनों से मिली तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed