फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders miscreants Head and two looted

बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान समेत दो को लूटा

Fri, 20 Feb 2015 12:08 AM IST
न्यूरिया/पीलीभीत
न्यूरिया/पीलीभीत Updated Fri, 20 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riders miscreants Head and two looted
वनकटी रोड पर
विज्ञापन
पूरवा नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने गांव सहजना निवासी ग्राम प्रधान ओमकार और गांव रुपपुर निवासी छेदालाल को रोक लिया और उनसे मोबाइल, 5400 की नगदी लूट लिया। प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

गांव सहजना निवासी ग्राम प्रधान ओमकार ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे रूपपुर निवासी छेदालाल को बाइक पर बिठाकर गांव कल्याणपुर जा रहे थे। वनकटी रोड पर स्थित पूरवा नहर के पास बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तमंचे के  बल पर दोनों को बंधक बना लिया। गालीगलौच करते हुए शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी।

इसके बाद बदमाश उनके पास से एक मोबाइल, पांच हजार रुपये और छेदालाल के पास से 400 रुपये लूटकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि तीनों बदमाश ढाटा बांधे हुए थे। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने की बात से इंकार किया है। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि उन्हें न तो घटना की जानकारी है और न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed