फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider injured in collision Bolero

बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Fri, 03 Jul 2015 11:02 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 03 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision Bolero
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जबकि एक अन्य स्थान पर ट्रक की ट्रक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुंघचाई पुलिस ने घायल साइकिल सवार के भाई की ओर से ट्रक चालक और स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी 25 वर्षीय शिवनरायन और 60 वर्षीय नीलकंठ बाइक से पीलीभीत से पूरनपुर की ओर आ रहे थे। आसाम रोड पर गांव उदयकरनपुर के समीप पीछे से आई बोलेरो की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने दोनों घायलों को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घुंघचाई। कसगंजा मोड़ पर गांव मोहब्बतपुर निवासी साइकिल सवार बोरिंग मिस्त्री 35 वर्षीय सत्यपाल घायल हो गया। सत्यपाल ने बताया कि गांव जलुआपुर से बोरिंग कर घर लौट रहा था। शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोगों ने ट्रक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल के भाई पूरन लाल का आरोप है कि पुलिस ने ट्रक में लदे धान बोरों को उतरवाकर दूसरे ट्रक में भरवाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत उच्च अफसरों से करने पर धान उतरवाना रुका। पुलिस ने पूरनलाल की ओर से ट्रक स्वामी सितारगंज निवासी नासिर और ट्रक चालक रूद्रपुर निवासी ताजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed