फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider died after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died after being crushed by truck
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सितारगंज हाइवे पर ट्रक से कुचलकर नवदिया बिसेन गांव निवासी 30 वर्षीय हरद्वारी लाल की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नवदिया बिसेन गांव निवासी हरद्वारीलाल (30) पुत्र छोटेलाल मजदूरी करते थे। इसके अलावा गांव में दवाखाना भी चलाते थे। बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर लेकर अमरिया से गांव के लिए निकले। सिलेंडर बाइक पर पीछे बांध रखा था। सितारगंज हाईवे पर बैंक आफ बड़ौदा के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर जमा राहगीरों की भीड़ से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बच्चे अर्जुन (9) व ज्योति (6) है। हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद से पत्नी मीनादेवी का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से अधेड़ घायल
बीसलपुर। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़ियागवां निवासी सकटे लाल बुधवार को सुबह रोज की तरह दूध बेचने साइकिल से नगर को आ रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साइकिल गिर पड़ी और वह घायल हो गए। मौजूद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed