फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike car collision Death of young riders

कार की टक्कर से बाइक  सवार युवक की मौत

Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike car collision Death of young riders
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
टनकपुर हाइवे पर बुझिया मजार के पास खटीमा की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी 45 वर्षीय हाफिज बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे मोहल्ले के ही हाफिज अख्तर मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रही कार को शहर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

थाना व कसबा न्यूरिया के मोहल्ला खब्बापुर निवासी हाफिज अख्तर हुसैन रविवार को मोहल्ले के ही हाफिज बाबू को लेकर इसी थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर गए थे। दोपहर करीब दो बजे वापस आते समय टनकपुर हाइवे पर स्थित बुझिया मजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे हाफिज बाबू की कार के पहिए के नीचे आकर कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे हाफिज अख्तर मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से पीलीभीत की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन चौकी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर हादसे में मौत होने की खबर से मृतक के घर पर कोहराम मच गया। तमाम लोगों के साथ रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर के मुखिया की मौत से पत्नी जैमुन और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो नाबालिग पुत्र और दो पुत्रियां हैं। 
विज्ञापन

एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि सिविल लाइन चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed