{"_id":"56fac9094f1c1bc84ff00576","slug":"bike-brushes-three-injured-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक की आसाम हाइवे पर आमने-सामने हुई भिड़ंत में गांव गहलुइया निवासी ताजिल खां, उनकी पत्नी अमीर बानो और मोहल्ला अहमदनगर निवासी आसिफ घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां बता दें कि दोनों ही बाइक सवार बिना हेलमेट थे।
घटना मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। मोहल्ला अहमदनगर निवासी 26 वर्षीय आसिफ बाइक से दो अन्य लोगों के साथ किसी कार्य से गांव सबलपुर जा रहा था, जबकि गांव जादौपुर गहलुइया निवासी 25 वर्षीय ताजिल खां अपनी पत्नी अमीर बानो के साथ बाइक से पूरनपुर आ रहा था। आसाम हाइवे पर गांव मोहनपुर गुरुद्वारा के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में आसिफ, ताजिल और उसकी पत्नी अमीर बानो घायल हो गईं। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।