{"_id":"537a95a48ff2a4ba888008658c861ddf","slug":"bidi-business-orissa-married-in-death-of-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी कारोबारी की उड़ीसा में विवाहित पुत्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी कारोबारी की उड़ीसा में विवाहित पुत्री की मौत
Nuria
Updated Sun, 11 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
बीड़ी कारोबारी बंगाली कॉलोनी निवासी सपन कुमार की 27 वर्षीय पुत्री राखी की उड़ीसा के थाना व कसबा मलखन गिरी स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर उड़ीसा पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बंगाली कॉलोनी निवासी बीड़ी कारोबारी सपन कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में पुत्री 27 वर्षीय राखी की शादी उड़ीसा के थाना व कसबा मलखन गिरी निवासी संजय गोलदार के साथ की थी। पति संजय गोलदार होटल खोलने के लिए 25 लाख रुपये की मांग को लेकर पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। नौ सितंबर को उसके ससुराल वालों ने सूचना दी की राखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी पुत्री के गले में साड़ी का फंदा पड़ा था और उसका शव कमरे के अंदर लटक रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए शव बनारस ले गए हैं।
विज्ञापन