फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda Police smugglers The vehicle attempted to offer

बरखेड़ा पुलिस पर तस्करों ने की वाहन चढ़ाने की कोशिश

Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Barkheda Police smugglers The vehicle attempted to offer
प्रतिबंधित पशुओं से भरकर छोटा हाथी के आने की सूचना पर जिरौनिया चौकी पुलिस ने मार्ग पर ट्राली खड़ी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच आए छोटे हाथी के चालक ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने वाहन पर ईंटों और डंडों से प्रहार कर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के बीच चालक वाहन मोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे जिरौनिया चौकी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि बरखेड़ा की ओर से तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को पिकअप में भरकर पीलीभीत की ओर ले जाने वाले हैं, जिस पर पुलिस ने ट्राली को मार्ग पर आड़ी-तिरछी खड़ा कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार आ रहे छोटा हाथी के चालक ने ट्राली और पुलिस को देखकर वाहन को मोड़ने की कोशिश। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने डंडे व ईंट-पत्थर फेंककर वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए, लेकिन फिर भी चालक वाहन को मोड़कर भाग निकला। चौकी इंचार्ज माधो सिंह विष्ट ने बताया कि पीछा करने के बाद भी वाहन पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed