फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda , Bisalpur four houses of 11 million made ??goods

बरखेड़ा, बीसलपुर के चार घरों से 11 लाख का माल उड़ाया

Thu, 10 Dec 2015 10:58 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Barkheda , Bisalpur four houses of 11 million made ??goods
बरखेड़ा और बीसलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बदमाश चार घरों में धावा
विज्ञापन
बोलकर नकदी और जेवरों सहित करीब 11 लाख का माल उड़ा ले गए। बरखेड़ा के ज्योरहा कल्यानपुर गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर छह लाख का माल चोरी कर लिया।

बीसलपुर में चीनी मिल कॉलोनी के दो आवासों में चोरी और गांव अहिरवाडा के एक घर में लूटपाट की गई। गृहस्वामी के विरोध करने पर एक बदमाश ने हमला कर घायल कर दिया। बाद में घर वालों ने बदमाश का तमंचा छीन लिया।
बंद घर के ताले तोड़कर छह लाख का माल उड़ाया
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी भरतवीर गंगवार बुधवार रात पत्नी समेत पीलीभीत में रहकर पढ़ रहे अपने बच्चों के पास आए थे। रात को घर के एक भाग में उनके पिता झम्मनलाल और मां जामवती सो रही थीं। रात में चोर घर का मुख्य दरवाजा कूदकर अंदर घुस गए।

छत पर बने भरतवीर के कमरों में जाने के लिए जीने और ऊपर लगे चैनल का ताला तोड़ा गया। इसके बाद दोनों कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 52 हजार रुपये नकद व साढ़े पांच लाख के जेवर निकाल लिए। माल समेटने के बाद चोर नीचे लगी सीएफएल तोड़कर फरार हो गए।

रात में करीब ढाई बजे भरतवीर के पिता झम्मनलाल लघुशंका को उठे तो घर में अंधेरा और जीने का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने रात में ही इसकी सूचना भरतवीर को दी। वह उसी समय गांव पहुंच गए। उनकी सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एसओ मौके पर पहुंचे।

 सुबह को सीओ बीसलपुर, व डॉग स्क्वाइड टीम ने मौका मुआयना किया। भरतवीर की ओर से पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासे की कोशिश की जाएगी।
चीनी मिल कॉलोनी के दो घरों से पांच की चोरी
बीसलपुर। चीनी मिल कॉलोनी निवासी ड्राइवर कुंज बिहारी लाल पांच दिन पूर्व परिवार समेत बिहार के जिला सीवान स्थित अपने घर गए थे। उनके घर में घुसे चोर कमरे और सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखे 60 हजार रुपये नकद, 50 हजार के किसान विकास पत्र और तीन लाख के जेवर ले गए।
\
 इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई जब कुंज बिहारी अपने घर लौटे। चीनी मिल परिसर में ही रहने वाले ड्राइवर अर्जुन सिंह बुधवार को पूरनपुर चुनाव ड्यूटी में चले गए थे, जो रात को नहीं लौटे। उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर पांच हजार रुपये व जेवर समेत लगभग एक लाख का माल ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
 बीसलपुर। गांव अहिरवाड़ा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा बुधवार को परिवार समेत अपने घर में सोये थे। रात करीब 9.30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। बदमाशों ने ओमप्रकाश के आंगन में रखी सिंचाई की पाइप लाइन उठाई।

खटपट की आवाज सुनकर कमरे में मौजूद घर के लोग आंगन में पहुुंच गए और चोरों को देखकर शोर मचा दिया। तभी एक बदमाश ने ओमप्रकाश के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान ओमप्रकाश ने चोर से 315 बोर का तमंचा छीन लिया। खतरा भांपकर चोर पाइप लाइन लेकर भाग गए।

ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को गांव के ही दो लोगों को नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। बदमाश से छीना गया तमंचा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दरोगा रामनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले जांच की जा रही है।
घर वालों के जागने पर भागे चोर
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव करेली निवासी प्रदीप कुमार के घर बुधवार की रात 11.30 बजे छत पर कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। इस पर घर वाले जाग गए। शोर मचाने पर चोर छत से कूदकर भाग गए।
\
 प्रदीप की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह को चौकी इंचार्ज हरद्वारीलाल ने मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एक अन्य घटना में गांव बमरौली में मेला देखने आए ग्रामीण जितेंद्र सिंह की बाइक चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed