फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bank Cash Vehicle The injured young man

बैंक के कैश वाहन  से युवक घायल

Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 16 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bank Cash Vehicle The injured young man
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
कैश लेकर न्यूरिया जा रहे एक बैंक के वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहा गांव पिपरिया अगरू निवासी 25 वर्षीय राजू घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन के पहियों की हवा निकाल दी और उसे फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

पीलीभीत से एक बैंक का चार पहिया वाहन कैश लेकर न्यूरिया जा रहा था। गांव पिपरिया अगरू के पास वाहन ने टनकपुर हाइवे पार कर रहे गांव के ही राजू को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और वाहन में सवार लोग मौके से भाग निकले। सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने बवाल शुरू कर दिया। वाहन के पहियों की हवा निकाल दी। भीड़ ने वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन इसी बीच मौके पर पहुंचे एसओ दलवीर सिंह ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। अभी हादसे की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed