फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Balcony while watching the procession 15 injured in fall

बारात देखते समय छज्जा गिरने से 15 लोग घायल

Mon, 20 Apr 2015 12:06 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Balcony while watching the procession 15 injured in fall
बारात
विज्ञापन
देखते समय मकान का छज्जा अचानक गिर गया जिससे महिला और बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गए। घटना से बारात में भगदड़ मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी, एसडीएम पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।

शहर में रेलवे कॉलानी से सटी राजीव कॉलोनी निवासी अनवार के घर उनकी बेटी शहनाज की बरेली जनपद के भमौरा थाना क्षेत्र के गांव हररामपुर से बारात आई थी। शाम के समय जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो घर और रिश्तेदारी में आई महिलाएं छत पर चढ़कर बारात देख रहीं थी। इस दौरान मकान का छज्जा अचानक टूट गया। इससे छज्जे पर खड़ी महिला, बच्चे एवं नीचे खड़े लोगों सहित 15 लोग घायल हो गए।

अचानक छज्जा गिरने से चीख पुकार मच गई और बारात की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही एंबुलेंस एवं बारात में आए वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ 15 घायलों के पहुंचने पर इमरजेंसी के सभी कक्ष फुल हो गए और इनके इलाज के लिए अन्य डॉक्टरों को भी बुलाना पड़ा।

इस दौरान घटना की सूचना मिलने पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, कोतवाल अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने घायलों में राजीव कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद की पुत्री जेहन बी और भिखारीपुर निवासी नईमा को रेफर कर दिया।
यह लोग हुए घायल
राजीव कॉलोनी निवासी जेहनबी, अनवार, शाहीन, शना, शीनू, शहनाज, सुंदरपुर निवासी रिजवाना, सोहल, दलेलगंज निवासी नूरजहां, नाजरीन, रुखसाना, शनानाज, गौनेरीदान निवासी हिनाबी, शहनाजबी और भिखारीपुर निवासी नईमा।
पूरा छज्जा गिरता तो हो जाता बड़ा हादसा
बारात देखने के समय जिस छज्जे पर महिलाएं और बच्चे खडे़ होकर आनंद ले रहे थे दीवार से सड़क की ओर 3.5 फिट निकला हुआ था। अधिक भीड़ हो जाने के कारण छज्जा वजन नहीं सह सका और टूट गया। गनीमत रही कि छज्जा मुख्य लिंटर से तो अलग हुआ लेकिन सरिया फांसी होने के कारण पूरा नीचे नहीं आया। यदि पूरा छज्जा नीचे गिरता तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था।
शाम को पूरी हुई निकाह की रस्में
घटना के बाद अफरातफरी मचने से शादी की रस्में भी रोक दी गई। लड़की के पिता सहित सभी के अस्पताल पहुंचने और सभी सकुशल होने की जानकारी के बाद शाम करीब पांच बजे निकाह व अन्य रस्में पूरी कराकर बारात को विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed