फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bag lady cut Necklaces , ear-drop flown

थैला काट कर महिला का हार, झुमकी उड़ाई

Sun, 27 Dec 2015 11:09 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 27 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bag lady cut Necklaces , ear-drop flown

मायके से ससुराल गई गांव पौटा निवासी शरीफ अहमद की पत्नी सहाना के थैले से सोने का हार और झुमकी उड़ा दी। सहाना ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मैजिक कंडेक्टर और रिक्शा चालक पर हार गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सहाना ने बताया कि उसका मायका नगर के मोहल्ला करीमगंज में है। वह पिता इरफान के घर से अपने दो छोटे बच्चों के साथ शनिवार को ससुराल बरखेड़ा थाना के गांव पौटा गई थी। थैला में उसका डेढ़ तोला सोने का हार और सोने की झुमकी थी। रास्ते में थैला काटकर उसका हार और झुमकी उड़ा दी गई। इसकी जानकारी उसे शनिवार को ससुराल पहुंचने पर हुई। रविवार को उसने कोतवाली पहुंचकर थैला से झुमकी और हार उड़ाने का संदेह टाटा मैजिक के कंडेक्टर और रिक्शा चालक पर व्यक्त किया। सहाना का आरोप है कि रिक्शा चालक ने रास्ते में उससे कई बार कहा कि थैला में कीमती सामान तो नहीं है। इसकी जानकारी ली थी। इस पर थैला में जेवरात होने की जानकारी रिक्शा चालक को दी थी। आरोप है कि जब रिक्शा चालक ने थैला को मैजिक कंडेक्टर को दिया। तब उससे कई बार थैला में माल होने की बात कहते हुए संभल कर रखने को कहा था। आरोप है कि दोनों ने सांठगांठ कर उसके थैले से जेवरात उड़ाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed