फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bag full of jewelry purse flew cut

थैला काटकर जेवरात से भरा पर्स उड़ाया

Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bag full of jewelry purse flew cut
चोरी। - फोटो : pilibhit, beureu
ट्रेन पर चढ़ते समय खीरी जिले के  कसबा पलिया कलां निवासी अब्दुल करीम की पत्नी शाकिरा का थैला काटकर उचक्का उसमें रखा पर्स उड़ा ले गया। पर्स में हजारों रुपये के जेवरात थे। महिला के शोरशराबा करने पर लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उचक्का हाथ नहीं लग सका। महिला करीब एक घंटा तक स्टेशन पर परेशान हाल घूमती रही। महिला ने परिवार वालों के साथ जीआरपी चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

घटना रेलवे स्टेशन पर अपराह्न करीब चार बजे 52221 पीलीभीत से ऐशबाग पैसेंजर ट्रेन में हुई। लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया के मोहल्ला रंगरेजान निवासी अब्दुल करीम की पत्नी शाकिरा ने बताया कि उसकी मझली पुत्री शवनूर की शादी कुछ दिन बाद है। शादी की रस्मों के लिए रविवार को मझले पुत्र अय्यूव अली, पुत्री कोहनूर, पुत्रवधू नूरी के साथ नगर में जेवरात की खरीददारी करने आई थी। रेलवे स्टेशन पर उचक्के ने उसका थैला काटकर उसमें रखा पर्स उड़ा दिया गया। थैला फटने की आहट पर उसने शोर-शराबा किया, लेकिन आरोपी इससे पहले ही खिसक चुका था। उन्होंने बताया कि पर्स में सोने के झुमके, टाप्स, तीन अंगूठी सोने की, चार चांदी की, छह जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के सात सिक्के थे। महिला ने परिवारवालों के साथ जीआरपी चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी है। जीआरपी चौकी इंचार्ज ऋषिपाल ने घटना से अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed