{"_id":"58f8bd144f1c1bf258470f9a","slug":"ba-student-of-bharatiya-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस से भिड़ा बीए का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पुलिस से भिड़ा बीए का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
धरपकड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को एबीवीपी का नेता बताकर पुलिस को धमकाने की कोशिश
भाजपाइयों ने पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपी को थाने से छुड़ाया
एंटी रोमियों अभियान के तहत शोहदों की धरपकड़ करने निकली महिला थाना पुलिस से उपाधि कॉलेज गेट पर खड़ा बीए का छात्र भिड़ गया। उसने को अभाविप का नेता बताकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की। पुलिस के थाने ले जाने पर भाजपाइयों ने दबाव बनाकर आरोपी को थाने से छुड़वा लिया।
बृहस्पतिवार सुबह एंटी रोमियो अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी अनुपमा सिंह, लता शर्मा पुलिस टीम के साथ स्कूलों के आसपास मनचलों की तलाश में निकलीं। इस बीच खुद को अभाविप का नेता और उपाधि कॉलेज अध्यक्ष बता रहा बाइक सवार युवक पुलिस के पहुंचने पर अन्य छात्रों से तंज कसने लगा। यह देख महिला पुलिस ने युवक से उसकी बाइक के कागज दिखाने को कहा। इसी बात पर कथित अभिाविप नेता ने बाइक की चाबी जेब में रख ली और पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया। खुद को भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी का रिश्तेदार बताया। महिला पुलिस से बदसलूकी कर धमकाने लगा। काफी देर शांत कराने के बाद भी युवक नहीं माना तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद भी उसकी ऐंठ कम नहीं हुई। उसे थाने ले जाने पर अभाविप के कई नेता उसे छुड़ाने की जुगत में लग गए। कुछ ही देर में भाजपा के कई नेता भी थाने जा धमके। उन्होंने पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके बाद सीओ सिटी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने कर पूरा मामला समझा। बाद में युवक के लिखित माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया।
चेकिंग के दौरान एक युवक और महिला पुलिस के बीच कहासुनी हुई थी। युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। पुलिस से अभद्रता नहीं की गई थी। आरोपी युवक के माफीनामा देने पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है। वह उपाधि कॉलेज में बीए का छात्र है। - अनुराग दर्शन, सीओ सिटी