फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ayurvedic doc caught treating with allopathy

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज कर रहे एलोपैथिक से

Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 18 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic doc caught treating with allopathy
doctors clinic
एसडीएम पुष्पा देवरार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गुरुवार दोपहर माधोटांडा स्थित धनवंतरी क्लीनिक पर छापामारी की। उन्होंने क्लीनिक संचालक को आयुर्वेद डिग्री धारक होने के बावजूद मरीजों का इलाज एलोपैथिक दवाइयों से करते पकड़ लिया। एसडीएम के निर्देश पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। छापामारी से क्लीनिक व मेडिकल संचालकों में खासा हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

शासन ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैय्या कराने को अनाधिकृत व बिना योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी। गुरुवार को एसडीएम पुष्पा देवरार ने कस्बे की धनवंतरी क्लीनिक पर छापा मारा। एसडीएम ने क्लीनिक संचालक डॉ. विवेक कुमार सिंह से क्लीनिक संबंधी अभिलेख व ओपीडी रजिस्टर तलब किया। जिस पर डॉक्टर ने उन्हें अभिलेख सौंप गए। जांच में डॉ. विवेक की डिग्री बीएएमएस होना पाया गया और उनके द्वारा क्लीनिक में आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग न कर उसके स्थान पर मरीजों का इलाज एलोपैथिक दवाओं से करने की बात सामने आई। एसडीएम ने क्लीनिक संचालक से एलोपैथिक दवाइयों का प्रयोग करने का कारण पूछा तो उसने एक दस्तावेज दिखाकर कुछ एलोपैथिक दवाओं का प्रयोग करने की बात कही। एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम से दूरभाष पर संपर्क कर इस बारे में जानकारी की। एमओआईसी ने भी आयुर्वेदिक डिग्री पर किसी भी एलोपैथिक दवाइयों का प्रयोग न किए जाने की बात एसडीएम से कही। क्लीनिक स्वामी की डिग्री का रजिस्ट्रेशन भी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से होना नहीं पाया गया। जिस पर एसडीएम ने क्लीनिक संचालक की जमकर फटकार लगाई। एसडीएम के तेवर देख क्लीनिक संचालक ने कुछ एलोपैथिक दवाओं का रजिस्ट्रेशन होने का हवाला देते हुए कुछ समय मांगकर कागजात दिखाने का अनुरोध किया। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। एसडीएम पुष्पा देवरार ने बताया कि क्लीनिक संचालक को दो दिन के भीतर अभिलेख दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed