{"_id":"57069ff64f1c1b5319c81407","slug":"authorities-in-advance-by-cutting-the-wheat-crop-was-in-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने गेहूं की फसल कटवाकर कब्जे में ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने गेहूं की फसल कटवाकर कब्जे में ली
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो कमेटियों में विवाद चल रहा है। इस जमीन पर बोई गई जमीन की फसल को एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस की मदद से कटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।
कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के नाम करीब साढ़े छह एकड़ जमीन है। मंदिर और जमीन पर स्वामित्व को लेकर दो कमेटियों में विवाद चल रहा है। दोनों ही इस पर अपने स्वामित्व का दावा कई वर्षों से कर रहीं है। इस विवाद के बाद भी एक पक्ष के लोगों ने मंदिर की जमीन पर गेहूं की फसल बो दी। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत की। दोनों को तलब करने के बाद मामला भी जब मामला नहीं सुलझा तो एसडीएम कोर्ट ने फसल कटवाकर इसकी धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को राजस्व अधिकारी, चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने कंबाइन से गेहूं की फसल कटवा ली। गेहूं की बिक्री से जो भी धनराशि प्राप्त होगी उसे राजस्व खजाने में जमा कराया जाएगा। विवाद का निस्तारण होने के बाद इसे वैध कमेटी को दे दिया जाएगा।
संगीनों के साये में हो रही गेहूं की कटाई
पीलीभीत/अमरिया। भरापचपेड़ा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल को प्रशासन ने नीलाम कर दिया था। बुधवार को इसकी पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में कटाई शुरू हुई।
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के भरापचपेड़ा में ग्राम पंचायत की हजारों एकड़ जमीन है। इस पर कब्जे को लेकर कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। पिछले साल प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराने के बाद भी कुछ लोगों ने करीब 400 एकड़ जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल बो दी थी। इस फसल को डीएम के आदेश पर तीन दिन पूर्व तहसील प्रशासन ने 55.5 लाख में नीलाम कर दिया था। बुधवार को इस जमीन पर खड़ी फसल की कटाई शुरू हुई। कटाई में अवैध कब्जेदारों के व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए तहसीलदार के साथ एसओ रेहान खां टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही पीएसी भी तैनात की गई। विरोध करने वाले गेहूं में आग आदि न लगा दें इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मंगवाई गई थी। गेहूं कटाई के लिए तीन कंबाइन लगाई गई हैं। उम्मीद है तीन चार दिन में कटाई का काम पूरा हो जाएगा। तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि नीलाम की गई फसल को कटवाकर नीलामी लेने वाले मझोला निवासी रामौतार अग्रवाल के सुपुर्द किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से फोर्स लगाया गया है।