फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Assets of twenty million flown home from burglars, report

चोरों ने घर से उड़ाई सवा लाख की संपत्ति, रिपोर्ट 

Mon, 06 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 06 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Assets of twenty million flown home from burglars, report
चोरों ने घर से उड़ाई सवा लाख की संपत्ति, रिपोर्ट
 मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के एक घर से चोरों ने रविवार की रात लगभग सवा लाख रूपये की संपत्ति उड़ा ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी श्यामा अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात किसी समय चोर छत से चढ़कर उनके घर में घुस गए। चोरों ने खुले कमरे की खूंटी में टंगी चाबी से सेफ खोल ली। चोरों ने सेफ से 16 हजार की नगदी, टच स्क्रीन वाला एक मोबाइल, सोने की दो तोले वजन की एक चैन, सोने की दो अंगूठी, चांदी के दो सिक्के, एक जोड़ी जेवरी और एक हजार रूपये का चांदी का एक नोट आदि संपत्ति चुरा ली । चोरों ने कीमती सामान ढूंढने के प्रयास में सेफ का अन्य सामान बिखेर भी दिया था। सोमवार को सुबह घर के लोग जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जरा देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। गृह स्वामिनी के पुत्र निखिल अग्रवाल ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग सवा लाख रूपये है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि निखिल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौका मुआयना भी कर लिया है। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed