{"_id":"aa1deb4d4595721f84dc60e7ff4f33e2","slug":"arrived-from-straying-child-the-resort-village-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटककर पहुंचे बालक को ग्रामीण ने दिया सहारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटककर पहुंचे बालक को ग्रामीण ने दिया सहारा
पीलीभीत
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी रूप से कमजोर एक 12 वर्षीय बालक भटकते हुए थाना जहानाबाद के गांव लालपुर निवासी मंगलसेन के घर पहुंचा। बालक अपना नाम सुनील बता रहा है, लेकिन अपने माता-पिता और गांव का नाम नहीं बता पा रहा है। मंगलसेन बालक को लेकर थाना जहानाबाद और एसपी दफ्तर पहुंचे और उसके माता पिता को बरामद कराने में मदद मांगी।
गांव लालपुर निवासी मंगलसेन ने बताया कि 21 जनवरी को एक 12 वर्षीय बालक भटकते हुए उनके घर पर पहुंचा और खाना मांगने लगा। दिमागी रूप से कमजोर दिखने पर उन्होंने उसका नाम और पता पूछा तो बालक ने अपना नाम सुनील बताया, जबकि वह अपने माता-पिता और गांव का नाम नहीं बता सका। उसकी जेब में दो फोटो मिले। जब उससे फोटो के बावत पूछा गया तो बताया कि फोटो उसके मम्मी और पापा के हैं। अगले दिन सुबह वह बालक को लेकर थाना जहानाबाद पहुंचे और उसके परिवार वालों को ढूंढने में मदद मांगी। पुलिस ने बालक को उन्हीं के ही सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को वह बालक को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी के न मिलने पर शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा से मिले और परिवार वालों की तलाश कराने की मांग की। फिलहाल बालक मंगलसेन के पास में ही है।