{"_id":"dfaea690ec63f9ff448d99767693407a","slug":"arrested-four-accused-of-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के सिक्कों का झांसा दे ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने के सिक्कों का झांसा दे ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी
विज्ञापन
मोहल्ला रजागंज निवासी हाफिज गुल मोहम्मद, उसके पिता नूर मोहम्मद, छोटे और
मोहल्ला करीमगंज के आबिद को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट के लिए
चालान कर दिया गया। एक अन्य आरोपी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी ताहिर की ओर से मोहल्ला निवासी हाफिज गुल मोहम्मद, नूर मोहम्मद, छोटे, मोहल्ला करीमगंज के आबिद और गांव कल्यानपुर निवासी भूरा के खिलाफ धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये हड़पने, रुपये मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट अक्तूबर माह में दर्ज कराई थी।
ताहिर का आरोप था कि रिपोर्ट दर्ज होने के करीब सात माह पहले मोहल्ला के हाफिज गुल मोहम्मद उसके पिता नूर मोहम्मद ने बिलसंडा के एक शिव मंदिर के समीप सोना गड़ा होने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए थे। मंदिर के समीप से साढ़े सात किलोग्राम सोना निकलने की जानकारी दी गई और कुछ सिक्के और एक बंद मटकी दी गई गई थी। मटकी को छह माह बाद खोलने को कहा गया। छह माह बाद खोली गई तो मटकी में सोना नहीं ईंट पत्थर निकले।
इसके बाद रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल की जाने लगी। बाद में हाफिज ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ताहिर की ओर से हाफिज गुल मोहम्मद, नूर मोहम्मद, छोटे, मोहल्ला करीमगंज के आबिद और गांव कल्यानपुर के भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मटकी को कब्जे में लिया था।
एसएसआई अमर सिंह ने बताया कि आरोपी हाफिज गुल मोहम्मद, उसके पिता नूर मोहम्मद, छोटे और आबिद को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी भूरा को भी शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
आरोपियों ने ठगी कर संपत्ति अर्जित की
पूरनपुर। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि ठगी के आरोपियों ने ठगी कर एक ट्रक सहित अन्य संपत्ति अर्जित की। आरोपियों के खिलाफ एक बालिका की बलि की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, हालांकि जांच में यह आरोप सिद्ध नहीं हो सका था।