फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arrested for motivating teenager to commit suicide

किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Mon, 04 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Arrested for motivating teenager to commit suicide
crime
पूछताछ के दौरान उसके नाबालिग होने की बात निकली झूठी, किया चालान        
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला था किशोरी का शव  

किशोरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोपी गुड्डू को गजरौला पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद धर दबोचा। थाने लाकर की गई छानबीन के दौरान आरोपी के नाबालिग होने की बात भी झूठी साबित हुई। जिसके बाद उसको बालिग मानते हुए पुलिस ने चालान कर दिया है। 

गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रमेश कुमार की बेटी चांदनी (15) का शव शनिवार सुबह अपने ही कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिवार वालों के हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर आत्महत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर गांव के गुड्डू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा था। इधर पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ नरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी गुड्डू नाबालिग न होकर 18 साल का निकला है। उसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed