{"_id":"57a4d57a4f1c1b39302b91a5","slug":"arrested-accused-of-molesting-three-students-from-srerah","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से सरेराह छेड़छाड़ करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने रातभर ताबड़तोड़ दबिशें दी। इसके बाद नामजद किए गए प्रधान पुत्र समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से अज्ञात साथियों की शिनाख्त को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद चालान कर दिया गया है।
बता दें कि जहानाबाद इंटर कॉलेज की चार छात्राओं से स्कूल से घर जाते वक्त निसरा गांव में शोहदों ने छेड़छाड़ की थी। छात्राओं को पास की एक बंद पड़ी मिल में खींचने की भी कोशिश की गई थी। शोर पर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए थे। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों संग थाने पहुंचे परिवारीजनों ने जहानाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने निसरा गांव के निवासी प्रधान पुत्र इमरान, सगीर अहमद व मोहम्मद यूसुफ एवं चार अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। देर रात सीओ जहानाबाद जगत राम जोशी ने भी थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात में ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें तेज कर दी और तीनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई। अज्ञात साथियों के नाम जुटाने के प्रयास किए गए। जिसके बाद सभी को चालान कर दिया गया है।
एक छात्रा के दलित होने पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। अज्ञात में शामिल आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- भोला सिंह, एसओ जहानाबाद
युवती से छेड़छाड़ का आरोपी भी धरा
जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती ने गुरुवार को भानू प्रकाश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दो अगस्त को आरोपी ने उसको खेत पर आकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।