{"_id":"58b860e64f1c1b603e83079c","slug":"arrested-a-rogue-loot-including-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार
Thu, 02 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट की बाइक समेत एक बदमाश गिरफ्तार
Link Copied
सात फरवरी को दियोरिया के जंगल से लूटी गई बाइक के साथ बिलसंडा पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार देर शाम बिलसंडा एसओ विवेक त्रिवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि दियोरियाकलां के जंगल से लूटी गई बाइक पर दो बदमाश चीनी मिल की ओर से आ रहे है। इस पर एसआई पीके दुबे, रघुनंदन सिंह, कांस्टेबल वेदप्रकाश के साथ एसएचओ बीओबी के पास पहुंच गए और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच लुटेरों की बाइक रोकते ही पीछे बैठा युवक मौके से भाग गया। जबकि बाइक चला रहे बंडा (शाहजहांपुर) के झालाबंधी निवासी बलदेव सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। लुटेरे को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जहां पूछताछ में आरोपी ने बरामद बाइक सात फरवरी को दियोरिया के जंगल से लूटना कबूल किया। बाइक लूटने के दौरान उसका भाई तरजिंदर सिंह भी साथ था। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को चालान किया। एसपी देवरंजन वर्मा ने टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।